वीकेंड के दौरान हल्द्वानी–काठगोदाम क्षेत्र में यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू।
जनपद नैनीताल में पर्यटन सीजन एवं वीकेंड (शनिवार व रविवार) के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु हल्द्वानी–काठगोदाम क्षेत्र में विशेष यातायात/डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
📅 प्रभावी तिथि: 02.05.2026 एवं 03.05.2026
⏰ समय: प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक
🚫 भारी वाहनों पर प्रतिबंध
▪️प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
▪️पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा।
▪️जनपद के भीतर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा—
▪️नंबर 01 बैंड से पीछे सड़क के बाईं ओर
▪️एचएमटी क्षेत्र
▪️पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र
▪️अमृतपुर मोड़ व मैगी प्वाइंट के अंदर
🚧 मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र की ओर भारी वाहन
▪️गोलापार क्षेत्र में पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे रोके जाएंगे।
▪️खेड़ा चौकी से आगे भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
🚗 पर्यटक वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान
🔹 बरेली रोड से आने वाले वाहन:
तीनपानी फ्लाईओवर → गोलापार रोड → नारीमन तिराहा (काठगोदाम) → गंतव्य
🔹 रुद्रपुर/पंतनगर की ओर से आने वाले वाहन:
पंतनगर तिराहा → दिनेशपुर मोड़ → NH-109 → पंतनगर → लालकुआँ → तीनपानी फ्लाईओवर → गोलापार रोड → नारीमन तिराहा
🔹 रामनगर/बाजपुर की ओर से आने वाले वाहन:
कालाढूंगी नैनीताल तिराहा → मंगोली मार्ग → गंतव्य
🔹 पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन:
नारीमन तिराहा → गोलापार रोड → गंतव्य
⛔ विशेष प्रतिबंध (आवश्यक सेवाएं)
दिनांक 02 एवं 03 मई 2026 को LPG वाहनों को छोड़कर अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े भारी वाहन (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन दोपहर 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
🔄 शाम के समय विशेष डायवर्जन
समय 16:00 बजे से 21:00 बजे तक
भवाली मस्जिद तिराहा एवं नैनीताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड एवं रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर
रूसी बाईपास प्रथम → मंगोली → कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।
📢 जनसामान्य से अपील
जनपद पुलिस सभी वाहन चालकों एवं पर्यटकों से अपील करती है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें, यातायात नियमों का अनुपालन करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनी रहे।
संशोधित भारी वाहन
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा




