मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं व कुम्भ मेला-2027 के लिए 1252 करोड़ स्वीकृत किए।

ख़बर शेयर करें -



कुम्भ व गंगा कॉरिडोर
कुम्भ मेला-2027 हेतु हरिद्वार में पाइपलाइन व सड़क मरम्मत के लिए 12.99 करोड़। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पुनरुद्धार को 115 करोड़ व हरिद्वार नॉर्थ हर की पौड़ी विकास को 69.06 करोड़ स्वीकृत।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट


टिहरी रिंग रोड व अन्य
टिहरी झील रिंग रोड भूमि प्रतिकर व एनपीवी के लिए 81.2 करोड़। धारचूला में इग्लू डोम हट पर्यटन के लिए 4.67 करोड़। चम्पावत पार्किंग व पुलिस आवास को 3.86 करोड़।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां


शिक्षा व विधायक निधि
समग्र शिक्षा व उच्च शिक्षा वेतन के लिए 523.69 करोड़। 70 विधायकों को विधायक निधि से 350 करोड़। आपदा न्यूनीकरण निधि से प्रत्येक जनपद को 1 करोड़। बाढ़ सुरक्षा व शहरी स्वास्थ्य योजनाओं को अतिरिक्त धन।

Ad_RCHMCT