सुरों की सरिता में डूबा कॉलेज: क्लासिकल, लोक और भजन गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने बिखेरा संगीत का जादू

ख़बर शेयर करें -

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में आज संगीत की मधुर ध्वनियों ने एक अनोखा वातावरण रच दिया, जब शास्त्रीय ,लोक संगीत और भजन गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संगीत विभागीय परिषद द्वारा किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में न केवल छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि कॉलेज के सभी संकायों ने भी अपनी सहभागिता से आयोजन को और गरिमामय बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे होमस्टे पर प्रशासन का डंडा, एसडीएम प्रमोद कुमार के औचक निरीक्षण में पकड़े गए दो अवैध होमस्टे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने शास्त्रीय रागों, लोकगीतों और भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और संगीत कक्ष तालियों की गूंज से भर उठा।

निर्णायक मंडल मैं डॉo सुमन कुमार , डॉo लोतिका अमित, डॉ शिप्रा पंत एवं डॉ इंदु आर्या ने सुर, ताल और भाव की कसौटी पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर एम o सी o पांडे ने कहा कि, ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त बनाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

यह प्रतियोगिता न केवल एक प्रतिस्पर्धा रही, बल्कि संगीत के माध्यम से एकता, सहयोग और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव भी बन गई।
कार्यक्रम के समुचित संचालन में प्रयोगशाला सहायक श्री गोविंद सिंह मेवाड़ी, डॉo डीo एनo जोशी एवं सांस्कृतिक सचिव कृतिका मंडोलिया एवं करण जोशी का सराहनीय सहयोग रहा।

Ad_RCHMCT