SSP नैनीताल के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस की बड़ी पहल — GeM पोर्टल से पहली बार वाहन नीलामी, राजस्व में बढ़ोतरी।
आज दिनांक 01-05-2026 को माननीय न्यायालय, श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के आदेश दिनांक 23-03-2026 के अनुपालन में, डॉ0 मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में गठित समिति द्वारा कोतवाली कालाढूंगी में सीज वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
गठित समिति में अध्यक्ष उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, सदस्य क्षेत्राधिकारी रामनगर, सदस्य सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी सम्मिलित रहे।


उक्त नीलामी में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज 33 वाहन एवं 01 लावारिस वाहन, कुल 34 वाहनों की नीलामी को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न कराया गया। नीलामी प्रक्रिया में RVSF पर पंजीकृत कुल 03 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
नीलामी की प्रक्रिया में प्रारंभिक बोली ₹1,21,600/- से शुरू होकर अंतिम बोली V. Ventures कम्पनी के पक्ष में ₹2,22,887.84/- पर संपन्न हुई।
पूर्व में कोतवाली स्तर पर वाहनों की नीलामी स्थानीय ठेकेदारों द्वारा मौखिक बोली के माध्यम से की जाती थी, जिससे अपेक्षाकृत कम राजस्व प्राप्त होता था। किंतु इस बार पहली बार GeM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी कराते हुए वाहनों का अधिकतम मूल्य प्राप्त किया गया, जिससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई एवं पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया।
वाहनों की नीलामी/निस्तारण प्रक्रिया में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—
1- प्रभारी निरीक्षक – अरुण कुमार सैनी
2- मालखाना मोहर्रिर – हे0 का0 ललित बिष्ट
3- हेड मोहर्रिर – हे0 का0 हरवंश सिंह राणा
4- का0 तेजपाल सिंह
5- का0 जीवन चन्द्र पाण्डेय
6- महिला का0 अंजु




