उत्तराखंड बड़ा हादसा: चलती मैक्स पर गिरा पेड़, सभी यात्री घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिले के धनारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

पिपली के पास एक चलती मैक्स वाहन पर अचानक भारी भरकम पेड़ गिर गया। वाहन में उस समय छह से सात यात्री सवार थे। हादसा इतना अचानक और तेज था कि यात्रियों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और 108 आपातकालीन सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रेस्क्यू कर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग से रिपोर्ट तलब की है और पेड़ों की नियमित जांच व ट्रिमिंग को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।

Ad_RCHMCT