उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ जंगल में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप,SDRF ने किया शव बरामद,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली, घाघरिया-जंगल में दिखे अज्ञात शव को SDRF ने किया बरामद।

गुरुवार को थाना जोशीमठ से SDRF टीम को सूचित किया गया कि हेमकुंड साहिब मार्ग पर घांघरिया से लगभग 1.5 किमी आगे जंगल में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्कता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से बारिश और बर्फबारी में कमी, जल संकट की आशंका

उक्त सूचना पर SDRF टीम उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त अज्ञात पुरुष के शव को कब्जे में लिया तथा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंडः पिट्ठू बैग में की जा रही थी गांजा तस्करी, चेकिंग में दबोचा

रेस्क्यू टीम का विवरण:-उप निरीक्षक मनमोहन सिंह रावत,मुख्य आरक्षी रोविन कुमार,आरक्षी प्रवेश नगरकोटि ,आरक्षी देवेन्द्र पाण्डेय,आरक्षी अनिल,पैरामेडिक्स राहुल भण्डारी,चालक जगवीर सिंह