उत्तराखंड बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, 7 मोर्चों में 268 नेताओं की तैनाती

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी सात मोर्चों की प्रदेश स्तरीय टीमों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में कुल 268 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उल्लेखनीय है कि इन सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति भाजपा पहले ही करीब दो महीने पहले कर चुकी थी।

राज्य में मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों के बीच पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने और संगठन को सक्रिय रखने के उद्देश्य से यह घोषणा की है। भाजपा के इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट के नेतृत्व में 39 पदाधिकारियों की टीम गठित की गई है। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी से जुड़े पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए संयोजक और सह संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा में सबसे बड़ी टीम गठित की गई है, जिसमें 60 पदाधिकारी शामिल हैं। इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, पॉलिसी एंड रिसर्च, लीगल, खेलकूद, कॉलेज आउटरीच और स्टडी सर्किल जैसे विभिन्न विभागों के लिए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में गोलीकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

भाजपा किसान मोर्चा में 42 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री के साथ मीडिया, सोशल मीडिया और संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

अनुसूचित जाति मोर्चा में 33 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री सहित मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी से जुड़े पदाधिकारी शामिल हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए भी संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री और 3 प्रदेश प्रवक्ता शामिल हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 33 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री और विभिन्न संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन हत्या मामला: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह-अभियुक्ता को 5 साल की सजा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में 30 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री सहित मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, युवा मोर्चा का अध्यक्ष विपुल मैंदोली, किसान मोर्चा का अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष अनीस गौड़ और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य को नियुक्त किया है।

Ad_RCHMCT