उत्तराखंड- यहां सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिन पर दिन दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं वही बात की जाए पर्वतीय क्षेत्रों की तो यहां पर दुर्घटना को लेकर के मामले सामने आते रहते हैं ऐसे ही सड़क दुर्घटना का मामला रुड़की से सामने आ रहा है यहां पर रुड़की में हुए एक सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटे को मामूली चोटें आईं हैं। पिता अपने बेटे को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार


बताया जा रहा है कि रविवार को पथरी के रहने वाले मांगेराम अपने बेटे विक्रांत को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से रुड़की आ रहे थे। उनकी बाइक हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज से थोड़ा ही आगे पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में सुरक्षा का सबक: लड़की सकुशल, आरोपी पर सख्त कार्रवाई


टक्कर के बाद बाइक सवार मांगेराम और उनका बेटा विक्रांत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मांगेराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मांगेराम को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे विक्रांत को हल्की चोटें आईं हैं और वो खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Ad_RCHMCT