उत्तराखंड सरकार ने दी एक दर्जन विशेषज्ञों की नियुक्ति की मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सृद‌ृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सरकार की ओर से प्रदेश के अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और पं0 रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज, रूद्रपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मंजूरी देकर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में एक बड़ा कदम उठाया है। कुल एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से कॉलेजों में संकाय की कमी पूरी होगी, जिससे छात्रों को उन्नत स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण मिलेगा और अस्पतालों में मरीजों को बेहतर क्लीनिकल सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती निरंतर जारी है। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति ने वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से योग्य चिकित्सकों का चयन किया। इसी प्रक्रिया के तहत एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई है।

दून मेडिकल कॉलेज में रेडियो डायग्नोसिस विभाग में डॉ. ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. मनीष कुमार, बल्ड बैंक में डॉ. सनोबर शमीम, आर्थोपेडिक्स में डॉ. मयंक सिंघल, एंटीनेटल चाइल्ड केयर में डॉ. सारा गुलेरिया, मेटरनिटी चाइल्ड हेल्थ केयर में डॉ. रूचि कर्नाटक, एनेस्थेसिया में डॉ. पूजा सांगोले और डॉ. इशिता बहुखंडी को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज में आब्स एंड गायनी विभाग में डॉ. प्रेरणा छाबड़ा, ईएनटी में डॉ. ललित सिंह पोखरिया, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. मयूरी श्रीवास्तव और स्किन रोग विभाग में डॉ. चिराग सैनी को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्तियाँ तीन वर्ष के संविदात्मक आधार पर की गई हैं या पद नियमित होने तक लागू रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार में झगड़े का भयानक परिणाम, नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या

डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड ने कहा कि इस निर्णय से न केवल चिकित्सा छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षण मिलेगा, बल्कि मेडिकल कॉलेजों में शोध कार्य और क्लीनिकल सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उनका कहना था कि यह नियुक्ति मरीजों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवा में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad_RCHMCT