उत्तराखंडः इस जिले में तबादलों की सूची जारी, कई राजस्व अधिकारी बदले गए

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनहित को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

डीएम कार्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, रजिस्ट्रार कानूनगो मुकेश कुमार को किच्छा से खटीमा स्थानांतरित किया गया है, जबकि राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल को बाजपुर से सितारगंज भेजा गया है।

इसके अलावा, राजस्व निरीक्षक गरीब सिंह राणा को गदरपुर से किच्छा, मोहीउद्दीन को नानकमत्ता (परगना सितारगंज) से बाजपुर और राजस्व निरीक्षक राजकुमार को खटीमा से गदरपुर स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

इन सभी अधिकारियों को तीन दिन के भीतर अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम प्रशासन की कार्यकुशलता को बढ़ाने और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Ad_RCHMCT