उत्तराखंड:-यहाँ महिला और बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप,क्षेत्र मे सनसनी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर:-राज्य के बागेश्वर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ जिले में डबल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई। दोहरा हत्याकांड बागेश्वर जिला दहल उठा। एक ही जगह कुछ फैसले पर एक महिला और बालक की लाश मिलने से गांव दहशत फैल गई।

आशंका जताई जा रही है कि ये शव मां बेटे के हो सकते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इटली में नौकरी दिलाने का झांसा, युवक से 11 लाख की ठगी, बेटा विदेश पहुंचा तो हुआ खेल!

सोमवार को ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने सिटी बस सेवा की दी सौगात

उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला,उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सर्किल बार में आग की घटना पर डीएम सख्त; बार लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है और शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिये हैं।

Ad_RCHMCT