उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ नदी मे डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ नदी मे डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में कोहराम।।

उत्तराखंड राज्य मे हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ से दुखद खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला बागेश्वर के गरुड़ से आ रहा है जहाँ कज्यूली में एक ही परिवार के दो किशोरों की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक 12वीं का छात्र था जबकि दूसरा इन दिनों अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल होने के लिए दिल्ली से गांव आया था।

यह भी पढ़ें 👉   अब कालाढूंगी का प्रभार संभालेगा ये अधिकारी, नैनीताल डीएम ने दिए आदेश

मिली जनकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे फल्यांटी निवासी लक्की नेगी (16) पुत्र हरीश सिंह और कश्यप नेगी (18) पुत्र मोहन सिंह अपने दो दोस्तों के साथ कज्यूली नामक स्थान पर गोमती नदी में नहाने की बात कहकर गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- दो बाइकों की भीषण ‌टक्कर में दो युवक की मौत, किशोर गंभीर

शाम करीब साढ़े चार बजे चारों गोमती नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान लक्की नेगी और कश्यप नदी में डूब गए। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए। साथ गए दोनों दोस्तों ने घटना की जानकारी गांव में दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अफसरशाही में हलचल, नैनीताल समेत 5 जिलों के डीएम बदले, इन्हें मिली जिम्मेदारी

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरों को नदी से निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना पर बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Ad_RCHMCT