Uttarakhand weather:-इन जिलों मे आज भी भारी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में इस समय पहाड़ों से मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है।इसी क्रम में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 18 जुलाई तक ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई 16 जुलाई और 18 जुलाई को भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

इसके अलावा 17 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट बताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई के बाद मौसम में राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉    हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले: ‘धाकड़ और धुरंधर’ हैं मुख्यमंत्री धामी!

वहीं राज्य के नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर में रेड अलर्ट और बाकी अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊ के साथ ही चमोली, पौड़ी समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

वहीं मौसम विभाग के द्वारा अपील की गई है की बरसात के द्वौरान नदी नालों की तरफ जाने से बचें।

Ad_RCHMCT