बड़ी खबर-कांगड़ा घाट,हरिद्वार में डूबते हुए कांवड़िये के प्राणों का रक्षक बना SDRF जवान,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

आज शनिवार को कांगड़ा घाट में नहाते समय 03 कांवड़िये नदी के तेज जलधारा में बहने लगे, जिनमे से एक कांवड़िया ठीक से तैरना न जानने के कारण नदी में डूबने लगा। कांवडियों की चीखपुकार सुनकर घाट पर तैनात SDRF जवान आशिक अली ने बिना देरी किये नदी में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील

SDRF जवान आशिक अली ने लगभग 150 मीटर तक उनके पीछे तैरते हुए डूबते हुए कांवड़िये को पकड़ लिया व सकुशल बाहर निकाला।

रेस्क्यू में थोड़ी सी देरी भी कांवड़िये के जीवन पर बहुत भारी पड़ सकती थी परन्तु आशिक अली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक परिश्रम से उक्त कांवड़िये के जीवन को सुरक्षित किया गया, जिसका कांवडियों द्वारा अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

कांवड़िये का विवरण:- हरि गुप्ता पुत्र जतिन गुप्ता निवासी जम्मू कश्मीर।

Ad_RCHMCT