उत्तराखंड मौसम-आज इन जिलों में गर्जन के साथ भारी से बहुत भारी बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे हो रही आफत की बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के देहरादून, उधम सिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, चम्पावत एवं नैनीताल जनपदों के अधिकांश स्थानों में तथा शेष जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

मौसम चेतावनीः

राज्य के देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

राज्य के उधम सिंह नगर, पौड़ी पिथौरागढ़ एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: 3 करोड़ की हेरोइन बरामद, बड़ा तस्कर गिरफ्तार!

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा। गर्जन के साथ बौछार के कुछ दौर होने की सम्भावना है, कुछ क्षेत्रो में दौर तीव्र/भारी हो सकते है। अधिकतम तापमान 32°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT