Uttarakhand Weather:-बदलेगा मौसम,पूर्वानुमान जारी,जानिये मौसम की अपडेट

ख़बर शेयर करें -

uttarkhand weather, weather

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है।राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जनपदों में आज से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शनिवार को उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ , चंपावत और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है वहीं से जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 21 और 22 मई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा विशेषकर पिथौरागढ़,चंपावत,बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली ,उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई को पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य के जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं और गर्ज चमक के साथ बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT