Uttarakhand weather-बिगड़ा रहेगा मौसम,भारी बारिश की संभावना,इन जिलों मे आज स्कूलों की छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में बारिश से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। मैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले चार दिन हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

जबकि, मैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

सोमवार को भी बारिश के भारी अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारहवीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।

Ad_RCHMCT