वाराणसी में हिट हुआ उत्तराखण्ड का ‘होम स्टे कॉसेप्ट’,प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुए मुख्यमंत्रियों के ‘सुशासन सम्मेलन’ में हुआ प्रस्तुतीकरण।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों (12 राज्यों के मुख्यमंत्री और दो राज्यों के उपमुख्यमंत्री) के सुशासन सम्मेलन में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से तकरीबन आधा दर्जन योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें से ‘होम स्टे कॉसेप्ट’ ने खूब तालियां बटोरी। ये धामी सरकार की वो योजना है जो पहाड़ी क्षेत्रों से स्वरोजगार के अवसर मुहैया करवाने और पलायन रोकने के मकसद से संचालित की जा रही है। प्रजन्टेशन के वक्त कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने होम स्टे योजना को अपने प्रदेश में भी लागू करने की बात कही।

धामी बोले- इसे युवाओं के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम के तौर पर भी देखा जाए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

प्रस्तुतीकरण के दौरान जानकारी दी गई कि राज्य में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने, नये पर्यटन स्थलों को विकसित करने, पर्यटकों को राज्य की संस्कृति से परिचित कराने एवं पलायन को रोकने के उद्देश्य से राज्य में होम स्टे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया गया कि राज्य में अब तक 3700 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं जिनके संचालकों को 14.53 करोड़ की पूंजी सहायता वितरित की जा चुकी है। इस योजना से 8000 से अधिक रोजगार का सृजन हुआ है।

कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने होम स्टे योजना को सराहा, दिखाई दिलचस्पी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शर्मनाक कांड: नाबालिग को बंधक बनाकर चल रहा था देह व्यापार गिरोह

दरअसल, उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिकी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। सामान्य परिस्थितियों में प्रतिवर्ष यहां 3.5 करोड़ के लगभग सैलानी और तीर्थयात्री आते हैं। अब जबकि राज्य में केन्द्र सरकार के ‘चारधाम रोड प्रोजेक्ट’ व अन्य योजनाओं के तहत सड़कों की स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है तो आने वाले समय में यहां पर्यटकों का दबाव बढ़ना तय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ धाम में बीते 5 नवम्बर को ऐलान कर चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होम स्टे योजना का उद्देश्य गांवों को पर्यटन से जोड़कर बेरोजगर युवाओं को आजीविका के नए अवसर प्रदान करना है। इसे युवाओं के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चल रही होम स्टे की पहल देश को नई राह दिखाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ता पारा या बारिश की तैयारी? जानिए ताज़ा रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी होम स्टे योजना की सराहना की। इससे पहले तीन बार मन की बात कार्यक्रम, केदारनाथधाम और फिर देहरादून में भी वह इस योजना का जिक्र कर इसे बहुपयोगी बता चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि होम स्टे बनाने में उत्तराखंड देश को दिशा दिखा सकता है। ऐसे प्रयास उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

Ad_RCHMCT