रामनगर-खनन व्यवसायीयों के लिए अच्छी खबर,इस वर्ष कोसी और दाबका मे इतना होगा उपखनिज का चुगान,देहरादून से आयी टीम ने उपखनिज चुगान का लक्ष्य किया निर्धारित।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- दाबका व कोसी नदी से उपखनिज चुगान का कार्य पिछले हफ्ते शुरू कर दिया गया था, वहीं अब देहरादून से आई टीम ने उपखनिज निकासी का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है।

आपको बता दें रामनगर की कोसी व दाबका नदी में उपखनिज का कार्य जहां दाबका में 2 हफ्ते पूर्व, वहीं कोसी नदी में इसी हफ्ते से उपखनिज चुगान के कार्य को खनन कारोबारियों के लिए शुरू कर दिया गया था। वही विभाग द्वारा नदियों से कितना उपखनिज का घनमीटर निर्धारित नहीं किया गया था, वहीं देहरादून से आईं टीम ने कोसी व दाबका नदी से खनन चुगान का घनमीटर किया तय।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

इस विषय में जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के डीएफओ बलवंत सिंह साही ने बताया कि कोसी नदी से इस वर्ष 6 लाख 31 हज़ार घन मीटर व दाबका नदी से 1 लाख 67 हज़ार घनमीटर की मात्रा निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

डीएफओ ने बताया कि पिछले वर्ष कोसी नदी में उपखनिज का निकासी लक्ष्य 4 लाख 55 हज़ार घनमीटर और दाबका नदी में 64 हज़ार घनमीटर का पिछले वर्ष लक्ष्य निर्धारित था। वहीं इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बारिश की वजह से उपखनिज चुगान के लक्ष्य में बढ़ोतरी हुई है। कोसी नदी में 1 लाख 76 हज़ार घनमीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दाबका नदी में 1 लाख 3 हज़ार घनमीटर उपखनिज निकासी की बढ़ोतरी हुई है।

Ad_RCHMCT