उत्तराखंड – राज्य के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां खाना बनाते हुए रसोई के गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिससे पिता-पुत्र की मौत हुई है जबकि महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लग गयी जिसमें पिता और दो वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गयी। जबकि पत्नी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में मौके पर फायर व पुलिस कर्मी पहुँचे।
जानकारी के अनुसार पीलीभीत हाल ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी 30 वर्षीय केदार सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह यहाँ अपनी पत्नी नेहा और अपने 2 वर्षीय बच्चे वंश के साथ रहता है। हर दिन की तरह
सोमवार देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर पहुँचा तो खाना बनाने के लिए वह रसोई गैस का सिलेंडर लगाकर आग जला रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और उससे कमरे में गैस फैलकर आग लग गयी। जिससे केदार व उसका दो साल का बेटा वंश कमरे में ही फंस गए। जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। वही महिला की हालत गंभीर है जिसको अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
घटना के समय उसकी पत्नी नेहा कमरे के बाहर आंगन में थी, जो आग लगने पर घबरा कर कमरे की तरफ भागी। लेकिन आग की लपटों में आकर उसमे झुलस गई और बेहोश हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगो ने नेहा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुँच गयी और दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भेजा, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों में जुटी वहीं वही शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वहीं क्षेत्र मे शोक की लहर है।


