Uttrakhand board result-10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित, पढ़ें किसने करा उत्तराखंड टाँप

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in ramnagar

हाईस्कूल परीक्षा-2025 का कुल परीक्षाफल 90.77% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.20% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 93.25% रहा।

KAMAL SINGH CHAUHAN, VIVEKANAND VMIC MANDALSHERA, BAGESHWAR तथा JATIN JOSHI, HGS SVM IC KUSUMKHERA, HALDWANI, NAINITAL ने हाईस्कूल परीक्षा में 496/500 कुल 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

KANAKLATA, SVM IC NEW TEHRI, TEHRI GARHWAL ने 495/500 कुल 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान तथा बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

DIVYAM, GOSWAMI GANESH DUTT SVMIC, UTTARKASHI, PRIYA CAIC AGASTYAMUNI, RUDRAPRAYAG तथा DEEPA JOSHI, PP SVMIC NANKMATTA, U S NAGAR ने हाईस्कूल परीक्षा में 494/500 कुल 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

* सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 12439 कुल 11.32 प्रतिशत है।

* प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 30681 कुल 27.92 प्रतिशत है।

* द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41966 कुल 38.19 प्रतिशत है।

* तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14631 कुल 13.31 प्रतिशत है।

* प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2025 में जनपद चम्पावत कुल 96.97 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2025 के प्रमुख बिन्दु

* इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 का कुल परीक्षाफल 83.23% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 80.10% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 86.20% रहा।

ANUSHKA RANA, GOVT. INTER COLLEGE BADASI, DEHRADUN ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 493/500 कुल 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

KESHAV BHATT, S.P.I.C. KARBARI GRANT, DEHRADUN तथा KOMAL KUMARI, GOSWAMI GANESH DUTT SARASWATI VIDYA MANDIR I.C. UTTARKASHI ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 489/500 कुल 97.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंः अधूरी इमारत के अंदर मिला नेपाली मजदूर का कंकाल

AYUSH SINGH RAWAT, S.V.M.I.C. AWAS VIKAS RISHIKESH, DEHRADUN ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 484/500 कुल 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

* सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7575 कुल 7.12 प्रतिशत है।

* प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41290 कुल 38.82 प्रतिशत है।

*द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 38536 कुल 36.23 प्रतिशत है।

** तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 415 कुल 0.39 प्रतिशत है।

** प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद पिथौरागढ़ कुल 91.90 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

Ad_RCHMCT