मातम में बदलीं शादी की खुशियां, कार खाई में गिरने से 5 की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार देर रात चमोली जिले के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक दुर्घटना में बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब बारात में शामिल पांच लोग चमोली के मंगलौरी गांव से निजमूला के पगना गांव की ओर जा रहे थे। बिरही से लगभग 10 किलोमीटर आगे, कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई और बिरही गंगा नदी में समा गई।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तेज बारिश और खराब मौसम के चलते राहत एवं बचाव कार्य काफी मुश्किलों भरा रहा। खड़ी चट्टानों और दुर्गम इलाके के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

सीओ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतकों में दो की पहचान हो चुकी है —

सुरेंद्र लाल (46 वर्ष), पुत्र लालू

सुरेंद्र लाल (50 वर्ष), पुत्र माधो
शेष तीन मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

प्रशासन और मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया:

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हादसे के वक्त क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश हो रही थी, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad_RCHMCT