Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,बदलेगा मौसम,इन जिलों मे कुछ घंटे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि,झक्कड़ हवाओं की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather
Uttrakhand weather-राज्य मे  चल रही हीटवेव गर्मी के बीच एक बार फिर कुछ राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। वहीं कुछ जिलों मे एक घंटे पन्द्रह मिनट मौसम बदलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।जहाँ मौसम पूर्वानुमान मे मौसम विभाग ने देहरादून,टिहरी, अल्मोड़ा,चंपावत एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: 3 करोड़ की हेरोइन बरामद, बड़ा तस्कर गिरफ्तार!

वहीं उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने शनिवार को सायं 4:45 बजे से सायं 6:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सवा घंटे राज्य के देहरादून,टिहरी, अल्मोड़ा,चंपावत एवं नैनीताल जनपदों कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि तथा झक्कड़ हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 90 चलने की चेतावनी का आँरेज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

वहीं राज्य के पौड़ी,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों मे कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बताई थी।
वहीं तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे पौड़ी,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही है।वहीं येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा झौकेदार हवाएं से पेड़ों के जड़ से उखाड़ने की भी संभावना है इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की भी चेतावनी दी है।

Ad_RCHMCT