अपर उप निरीक्षक के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस के लिए दुःखद खबर है। विभाग के अपर उप निरीक्षक का रविवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार,  देहरादून के कोतवाली कैंट में तैनात अपर उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें मंहन्त इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सत्यवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की आरा मशीन में आग, लाखों का नुकसान, अफरा-तफरी

सत्यवीर सिंह मूल रूप से ग्राम अलावलपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार के निवासी थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे। उन्होंने वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं और 2023 में उन्हें अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी। सत्यवीर सिंह की सेवाभावना और समर्पण को पुलिस परिवार सदैव याद रखेगा।

Ad_RCHMCT