भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट के स्वागत में बाइक रैली और स्वागत समारोह में उमड़े कार्यकर्ता

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर

भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट का गृहनगर में पार्टी से जुड़े युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और जोरदार नारेबाजी की गई।


कार्यकर्ता इस दौरान डिग्री कॉलेज से मुख्य मार्ग में बाइक रैली निकाल कर कोसी बैराज पहुंचे, जहां स्वागत समारोह में नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को फिर से सत्ता में वापसी के लिए युवा जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी ड्यूटी पर तैनाती


स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। देश की युवा शक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़ी होकर नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के साथ है। उत्तराखंड में धामी सरकार रिकॉर्ड रोजगार देकर नौजवानों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में जल्द होगी बढ़ोतरी


समारोह में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने युवाओं से धैर्य के साथ राजनीति करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मनीष अग्रवाल, दिनेश मेहरा, राजेंद्र सैनी, वीरेंद्र रावत, छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे, भावना भट्ट, आशा बिष्ट, रुचि गिरी नीमा पांडे, अमिता लोहनी, रोहित मेहरा, जगमोहन सिंह बिष्ट, शिशुपाल रावत, ब्रह्मदेव झा, नदीम अख्तर, रविन्द्र रौतेला, आकाश आर्या,मनीष , आशु मेहरा, अमर सैनी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT