(उत्तराखंड) देर रात गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-उत्तराखंड राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की दुखद खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला मिरचोड, पौड़ी में गहरी खाई में गिरे वाहन से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आज दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को मध्य रात्रि डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (DCR) पौड़ी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि मिरचोड़ नामक स्थान पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल महावीर रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उक्त घटना में वाहन संख्या UK12 CB 0607 लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति सवार था। SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं सुसंगठित रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद किया गया तथा मुख्य मार्ग तक लाया गया। इसके पश्चात शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

मृतक का विवरण निम्नवत है—
नाम : सरदार सिंह
पिता का नाम : वीर सिंह
उम्र : 55 वर्ष
निवासी : ग्राम मरगांव, जिला पौड़ी गढ़वाल।

Ad_RCHMCT