ईनाम के लालच में ठगा गया युवक, गवां बैठा हजारों की रकम

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। जालसाज ने एक युवक को लाखों रूपये के इनाम का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 15 हजार रूपये की रकम उड़ा ली। युवक द्वारा इस ठगी की बाबत पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत ग्राम सुनेहरा का है। घटना की बाबत थानेदार प्रदीप तोमर ने बताया कि सुरेन्द्र निवासी सुनेहरा रोड रूड़की के मोबाईल पर बुधवार सुबह एक काॅल आयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

काॅलकर्ता ने उसे लाखों रूपये इनाम में जीतने का लालच देकर उसके पास एक लिंक भेजा। सुरेन्द्र के लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से 15 हजार रूपये की रकम कट गयी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT