रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ इस बैंक का मैनेजर, अपहरण का केस

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चार दिनों से लापता बैंक मैनेजर की गुमशुदगी को बीती रात अपहरण के मामले में तरमीम कर दिया है। पुलिस द्वारा शक के आधार पर तीन लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

इस बाबत गंगनहर पुलिस का कहना है कि लापता बैंक मैसेंजर विक्रम सैनी निवासी सुनेहरा रोड रूड़की चार दिन पहले घर से लापता हो गया था। शक के आधार पर पुलिस ने इस बाबत बैंक के रिटाॅयर्ड सहायक मैनेजर वीके गुप्ता, अशोक व पप्पू से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

पुलिस का अनुमान है कि बैंक मैंसेंजर के लापता होने का कारण कहीं बैंक में गबन आदि की घटना तो नहीं है? पुलिस ने इस गुमशुदगी को अपहरण के मामले को तरमीम करने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

Ad_RCHMCT