दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक बार फिर एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा पर्यटन स्थल के पास शनिवार देर रात एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी इलाके में स्थित सहस्त्रधारा के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ बर्फ की चादर में लिपटा, मौसम ने दी चेतावनी

SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और कठिन व जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद टीम खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंची और उसे बाहर निकाला, लेकिन जांच में पुष्टि हुई कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  शहादत और गर्व: विकास की वीरगति से सिहर उठा पूरा पिथौरागढ़

राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि SDRF ने शव को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Ad_RCHMCT