लेनदेन के विवाद में युवक को बनाया बंधक, मारपीट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें युवक ने दो भाईयों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

पुलिस को सौंपी तहरीर में द्वारिकापुरी, कुसुमखेड़ा निवासी गिरीश तिवारी ने कहा है कि उसका पंकज वर्मा के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लेनदेन का विवाद चल रहा है। इस पर बीती 3 मार्च को जब वह पंकज वर्मा के घर पैसे मांगने गया तो उसके साथ गाली गलौज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

आरोप है कि पंकज ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT