उत्तराखंड-यहाँ 8.83 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता की पुलिस टीम द्वारा सुनखरी तिराहे पर चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट पहने दो मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें शक होने पर घेराबंदी कर पकड़ा व नाम-पता पूछा तो बताने से आनाकानी करने लगे। गतिविधियां पूर्णतया संदिग्ध होने पर दोनों की जामा तलाशी में एक-एक पारदर्शी पन्नी में क्रमशः 4.65 ग्राम अवैध स्मैक, तथा 4.18 ग्राम (Di-acetyl Morphine) बरामद हुई, अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्तियों को धारा 8/22/60 NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना नानकमत्ता पर FIR N. 224/2021 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में उक्त बरामदा स्मैक बरेली क्षेत्र से लाकर नानकमत्ता क्षेत्र में नशे के आदी युवाओं को महंगे दामों पर बेचना बताया। अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताई गई जानकारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा अभियुक्तों को न्यायिक रिमांड हेतु मा०न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में प्राथमिकता के आधार पर ‌स्थापित होगा ब्लड बैंक और निक्कू वार्डः डीएम

बरामदगी

  1. अवैध स्मैक (Di-acetyl Morphine) 8.83 ग्राम
  2. स्मैक परिवहन में निरुद्ध मो0सा0 स्पैलेंडर

नाम-पता अभियुक्तगण

  1. जिशान रजा पुत्र अनवर हुसैन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम नकुलिया थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर
  2. मुस्तकीम पुत्र शफीक अहमद उम्र 22 वर्ष निवासी नकुलिया थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर पुलिस टीम
  3. उ0नि0 नवीन बुधानी
  4. कानि0 125 सुरेन्द्र सिंह
  5. कानि0 343 बोविन्दर कुमार
  6. कानि0 960 गिरीश मठपाल
  7. कानि0 423 विनीत कुमार