काशीपुुर – आदर्श गांव बसई का मजरा गांव में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत ग्राम गौरव मेला नवदुर्गा के प्रथम दिन के अवसर पर ग्राम के वार्षिक उत्सव के रूप में कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सूर्या रोशनी लिमिटेड एचआर महाप्रबंधक संजीव कुमार परिवार सहित और सूर्या फाउंडेशन क्षेत्र प्रमुख नीतीश कुमार उपस्थित रहे, जिसमें मां चामुंडा मंदिर से कलश यात्रा को बसई चौक शिव मंदिर तक ले जाया गया वहीं गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए माता के भजनों के साथ गांव की माताओं एवं बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें 201 माताओं बहनों की उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई गई, जिसमें मुख्य रूप से कलश सज्जा, मटकी दौड़, रूप सज्जा एवं विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर के सम्मानित भी किया गया।
वही गांव के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में बसई चौक शिव मंदिर पर ग्राम शांति हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्र्रा्आरती की गई, जिसमें गांव की समस्त माताओं बहनों सहित अन्य सब गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अवसर पर संजीव कुमार ने कहा कि आदर्श गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें हमारे गांव के लिए सामूहिक ग्राम आरती का भी आयोजन किया जाता है यह कार्य काफी सराहनीय है और इससे आसपास के लोगों एवं गांव में समाज एवं धार्मिक उत्सवों के लिए ऊर्जा प्रदान करता है आज इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति, सभ्यता, और धर्म के और जाने के लिए सर्वाधिक ऊर्जा के साथ अग्रसर होंगे इस कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति और मेरे परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है और मैं आशा करता हूं कि सूर्या फाउंडेशन इस प्रकार के वार्षिक एवं धार्मिक उत्सव निरंतर इसी प्रकार करता रहे ताकि समाज और आसपास के गांव सामूहिक ता दिखाते हुए आपस में भाईचारे की ओर अग्रसर हो,
इस अवसर पर सेवा प्रमुख राजेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन पूरे देश भर में निरंतर विगत वर्षों से आदर्श गांव योजना के तहत देश भर में 18 राज्यों के 362 गांव में ग्राम गौरव मेला के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, एवं इस वर्ष भी कर रहा है भाई पूरे देश भर के 362 गांव में 17 से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन कार्यक्रम अलग-अलग गांव में कराए जाएंगे।
जिसमें कलश यात्रा, ओम पताका, कलश स्थापना, भजन, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला, भजन कीर्तन, दुर्गा पाठ, स्थानीय देवी देवताओं का पूजन, सूर्य नमस्कार, कुर्सी दौड़, मटकी दौड़, गृह सज्जा, रूप सज्जा प्रतियोगिताएं, एवं मात्र पित्र गांव के बुजुर्गों का सम्मान कन्या पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे।
कलश सज्जा में प्रथम स्थान श्रीमती आशा सैनी , द्वितीय स्थान श्रीमती पिंकी , तृतीय स्थान श्रीमती याचना देवी , एवं मटकी दौड़ मैं प्रथम स्थान ज्योति कुमारी , द्वितीय स्थान श्रीमती राज बाला, तृतीय स्थान श्रीमती मीना ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अवसर पर संस्कार केंद्र शिक्षक रणधीर सिंह सैनी , समाज सेवी योगराज, यूथ क्लब केंद्र के शिक्षक हरीश कुमार , सेवाभावी मनोज कुमार सैनी , शाखा प्रमुख गौरव , सेवा प्रमुख राजेंद्र हिंदुस्तानी सहित गांव के समस्त बंधु गण उपस्थित रहे।





