डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया और आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने धर्मपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, यह मामला ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। जैसे ही अम्बेडकर समाज और अन्य सामाजिक संगठनों को इसकी जानकारी मिली, लोग चौकी पर एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और पुलिस चौकी के बाहर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की भी कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने तुरंत आसपास के थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

बाजपुर सीओ विभव सैनी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया गया और निष्पक्ष जांच के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने वाला युवक नाबालिग है। मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की तकनीकी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Ad_RCHMCT