कालाढूंगी में गोलीकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 14 फरवरी की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बैलपोखरा तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया, वीडियोग्राफी कराई और मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

पीड़िता बलजीत कौर की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए 20 फरवरी को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों को मौके पर बुलाया गया था। वहां कहासुनी के बाद मारपीट हुई और फिर फायरिंग की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

गुरप्रीत सिंह के पास से एक देशी पिस्टल और कारतूस, रंजीत सिंह से पिस्टल व कारतूस तथा मनदीप के कब्जे से .22 बोर तमंचा बरामद हुआ है। इसके अलावा घटनास्थल से कई खोखे भी मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

घटना के सफल खुलासे पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT