उत्तराखंड में कार हादसा: दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम एक और एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की के देवबंद से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की कार गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास हुआ। जैसे ही कार तांसीपुर के समीप पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे गंगनहर में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रजवाहे में सर्च अभियान चलाकर कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के अनियंत्रित होने के रूप में सामने आया है, जबकि दुर्घटना के पूरे कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

Ad_RCHMCT