क्रिकेट के दौरान हिंसाः मारपीट और गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान कथित फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। झगड़े में मारपीट भी हुई और एक युवक घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के उधम सिंह नगर जिले के यूपी सीमा से सटे इलाके में गुरुवार शाम हुई। रामपुर बिलासपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

जानकारी के अनुसार, सिटी-1 कॉलोनी के पास ग्राउंड में खेल रहे युवकों और उत्तर प्रदेश के बिलासपुर थाना क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और इस दौरान आशु नामक युवक घायल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

आशु ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने गया था, तभी चार-पांच लोग उसे मारने आए। हाथापाई के दौरान एक युवक के पास तमंचा भी था। पुलिस मौके पर पहुंची और आशु को अस्पताल ले गई।

थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष पुलिस की निगरानी में सुलह-समझौता करके घर लौट गए। लेकिन शाम करीब सात बजे कुछ लोग आशु के घर पहुंचे और तीन-चार राउंड फायरिंग की। इससे आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया। घटना बॉर्डर क्षेत्र में होने के कारण स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण रही।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

बिलासपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में लोग डर और घबराहट महसूस कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT