नैनीताल जिले का नाम किया रोशन,हल्द्वानी निवासी आशुतोष पंत बने इज्जत नगर के मंडल रेल प्रबंधक।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – आशुतोष पंत ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर का पदभार बुधवार को ग्रहण किया। इससे पूर्व वे उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

23 मार्च, 1968 को खटीमा में जन्में श्री पंत हल्द्वानी (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं। निर्मला कॉन्वेंट, हल्द्वानी एवं बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा के बाद बिट्स, पिलानी से वर्ष-1988 में विद्युत इंजीनिरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने उपरांत भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से वर्ष-1991 में रेल सेवा में पदार्पण किया। श्री पंत की पहली नियुक्ति सहायक विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युत), इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के पद पर हुई। इसके पश्चात् मंडल विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युत), लखनऊ; उपमुख्य संरक्षा आयुक्त, लखनऊ; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, इज्जतनगर मंडल; उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (विद्युत), गोरखपुर; अपर मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर; मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत), इरकॉन आदि के विभिन्न पदों का कार्यभार बखूबी निभा चुके श्री पंत को रेल मंत्री, द्वारा वर्ष-2016 में राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इज्जतनगर मंडल के मथुरा जंक्शन-कासगंज- इससे पूर्व श्री पंत ने फर्रुखाबाद-कल्याणपुर रेल खंड पर विद्युतीकरण परियोजना का सफलता पूर्वक कार्य निस्पादन कराया। मंडल रेल प्रबंधक, जोधपुर के पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया। खेलकूद, पठन, कला एवं संगीत में गहन अभिरुचि रखने वाले श्री पंत को रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।