गाँव के पालतू जानवरों व इंसानों में हो रहे बाघ के आतंक को लेकर पिंजरा लगाने व गस्त करवाने को लेकर दिया ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – ग्राम सभा टेड़ा के युवाओं ने समाजसेवी जयपाल रावत के नेतृत्व में डीएफओ कार्यालय रामनगर का घेराव किया जिसमें उनके द्वारा गाँव के पालतू जानवरों व इंसानों में हो रहे बाघ के आतंक को लेकर पिंजरा लगाने व गस्त करवाने, गाँव के चारो तरफ सौलर फेंसिंग तार, खत्ता गाँव की तरफ बढ़ रहे बरसाती नालो के रोकथाम के लिए पैचिंग कार्य, गाँव के किनारे हो रहे अराजकता को रोकने, व टेड़ा गाँव को एडीसी के अंतगर्त रखने की मांग उठाई गई जिसमे डीएफओ रामनगर द्वारा निम्न विषयो पर कार्य करने का आश्ववाशन दिया । ज्ञापन देने में नरेंद्र सिंह ,मदन सिंह ,विजय रावत ,अर्जुन पवार ,मोहन सिंह ,कृपाल सिंह, अमन चौहान, वीरेंद्र सिंह ,आनंद सिंह, नर सिंह ,महेश सिंह आदि दर्जनों युवा शामिल थे।

Ad_RCHMCT