दुखद खबर-भारतीय जनता पार्टी के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का हुआ निधन।

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली – उत्तराखंड से आज की बड़ी दुखद खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का भी हार्ट अटैक से निधन हुआ था ।बताया जा रहा है की तब से सुरेंद्र सिंह जीना भी बीमार थे। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री भी जीना का स्वास्थ्य हाल जानने दिल्ली गये थे। आज उनका निधन हो गया है इस खबर के मिलने के बाद ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।