देहरादून- राज्य में आज भी कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है आज सोमवार को राज्य के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 336 पॉजिटिव केस मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से संख्या 58360 हो गई है जबकि अब तक लोग स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर चले गये हैं।
आज अल्मोड़ा में 1,बागेश्वर में 4, चमोली मे62,चंपावत में 4, देहरादून में 84, तथा 16 लोग हरिद्वार में संक्रमित पाए गए हैं, साथ ही नैनीताल में 25 पौड़ी गढ़वाल में 82, पिथौरागढ़ में 10 रुद्रप्रयाग में 8 तथा 3 लोग टिहरी गढ़वाल में संक्रमित पाए गए हैं, इसके अलावा उधम सिंह नगर में 19 तथा उत्तरकाशी में 18 लोग आज कोरोना पॉजिटिव आये।






