देहरादून-(कोरोना अपड़ेट) राज्य मे कम हो रहा कोरोना का ग्राफ आज 6173 संक्रमित सही होकर घर गये देखिये हैल्थ बुलेटिन।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून राज्य के स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है।

उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 के आज 3050 में संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आज 53 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। वहीं आज विभिन्न अस्पतालों से 6173 संक्रमित सही होकर घर गये हैं।जबकि अभी विभिन्न अस्पतालों में 54735 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 54, बागेश्वर में 45,चमोली में 161 ,चंपावत में 73, देहरादून में 716, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी गढ़वाल में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, उधम सिंह नगर में 537 ,उत्तरकाशी में 96 लोगों में आज कोरोनावायरस नये मामले मिले। जिसके चलते राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 3050 हो गया है। इस तरह अब तक इस कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 313519 हो गई है।जबकि अब तक इस संक्रमण से कुल 5805 लोग मौत का शिकार हुए।देखिये स्वास्थ्य विभाग का हैल्थ बुलेटिन।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध मदरसों पर सरकार सख्त, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री