रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज) धारदार हथियार से एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने की हत्या मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

धारदार हथियार से एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने की हत्या मचा हड़कंप
रामनगर – ग्राम पूछड़ी नई बस्ती इलाके में एक नवनिर्मित निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना एक व्यक्ति द्वारा डायल 112 पर दी गई सूचना मिलने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस इलाके में कमरे के अंदर लहूलुहान हालत में पड़े शव को कब्जे में लेते हुए आसपास लोगों से पूछताछ करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए कुछ देर बाद पुलिस ने जब मृतक के जेब की तलाशी ली तो उसमें मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त जशोद सिंह नेगी उम्र 38 वर्ष पुत्र मानसिंह के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में ऊर्जा संकट पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन: केंद्रीय विद्युत मंत्री से मिले; केंद्रीय पूल से मांगी 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली और ₹7,800 करोड़ की वित्तीय सहायता

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस से जानकारी हासिल करते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही है मामले में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मृतक रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी में अपने बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रहता था मृतक की 3 पुत्रियां व एक पुत्र है। घटना के बाद मृतक की पत्नी विमला देवी भी मौके पर पहुंची जहां पर पति को शव को देखकर रोते बिलखते हुए वह बेहोश हो गई विमला ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे उसकी अपने पति से मोबाइल फोन पर बात हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

उसने बताया कि रामनगर में काम ना होने के कारण कुछ दिन पहले उसके पति ने आपने पूछडी नई बस्ती में बन रहे मकान में रहकर वहीं पर मजदूरी करने की बात कही थी। मौके पर मौजूद आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह मृतक के कमरे के अंदर दो-तीन लोग जाते हुए देखे गए थे फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

वहीं सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।वहीं वारदात के बाद मौके का मुआयना करने पहुंची नैनीताल की एस एस पी प्रिती प्रियदर्शिनी ने भी लोगों से मिलकर जानकारी ली।

Ad_RCHMCT