देहरादून- राज्य में आज फिर बड़े कोरोना संक्रमण के मामले।आज बुधवार को राज्य के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 505 पॉजिटिव केस मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से संख्या 59106 हो गई है जबकि आज 770 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर चले गये हैं।
आज अल्मोड़ा में 24,बागेश्वर में 8, चमोली मे39,चंपावत में 8, देहरादून में 140, तथा 37 लोग हरिद्वार में संक्रमित पाए गए हैं, साथ ही नैनीताल में 49,पौड़ी गढ़वाल में 47, पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में 25 तथा 20 लोग टिहरी गढ़वाल में संक्रमित पाए गए हैं, इसके अलावा उधम सिंह नगर में 52 तथा उत्तरकाशी में 30 लोग आज कोरोना पॉजिटिव आये।






