देहरादून – उत्तराखंड राज्य के बुधवार के स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 304 नए संक्रमित मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 61261 पहुंचा।
आज अल्मोड़ा मे 4, बागेश्वर में 10, चमोली में 23, चंपावत में 8 संक्रमित मरीज मिले हैं इसके अलावा देहरादून में सबसे अधिक 79, हरिद्वार में 29 तथा नैनीताल में 47 मिले हैं, इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में 38, पिथौरागढ़ में 5,रुद्रप्रयाग में 23 तथा टिहरी गढ़वाल में 14, जबकि ऊधम सिंह नगर में 18 तथा उत्तरकाशी में 6लोग संक्रमित पाये गये। जबकि आज 463 लोग विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर अपने घर गए। देखिये आज का हैल्थ बुलेटिन।






