नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल की खूबसूरती मे इजाफा करनेे वाली नैनी झील के अस्तित्व को बरकरार रखने मे जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुजरे समय में विशेष प्रयास किये है। श्री बंसल के विशेष प्रयासोें का नतीजा यह रहा कि गुजरे गर्मी के मौसम मे भी झील पानी से लबालब रही। उनके विशेष प्रयासों से नैनीझील की संरचना, पानी की गुणवत्ता तथा इसकी अन्तर्जलीय संरचनाओं का परीक्षण किये जाने तथा झील के पर्यावरण को अनुकूल बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी श्री बंसल निरंतर प्रयासरत है। नैनीझील की तलीय संरचना एवं जल गुणवत्ता का विशलेषण किये जाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भारतीय सुदुर संस्थान (इसरो) देहरादून को गतवर्ष जुलाई मे पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया तथा लगातार अनुश्रवण करते हुये इसरो के माध्यम से प्रथम बार नैनीझील का अनवेषण कार्य कराया गया। इसरो से प्राप्त आंकणों एवं सूचनाओं का जिला कार्यालय नैनीताल स्थित जीआइएस लैब में गहन विशलेषण करते हुये नैनीझील की सम्पूर्ण सतत् तलीय भौतिक संरचना (कन्टीन्यूएश लेक बैड मैपिंग) एवं जल गुणवत्ता (टोटल डिजाल्व सोलिड एण्ड डिजाल्व आक्सीजन मैपिंग की गई) तथा प्राप्त परिणामों से नैनीझील के स्वास्थ्य का आंकलन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत विगत 27 फरवरी को इसरो द्वारा प्रथम बार नैनीझील के कन्टीन्यूएस लेक बैड मैपिंग एवं जल गुणवत्ता के जीआईएस विशलेषण उपरान्त प्राप्त नतीजो का लोकापर्ण किया गया। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी श्री बंसल को शाबासी दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। पर्यटकों मे नैनीझील को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता बढेगी साथ ही नैनीझील को स्वच्छ बनाये रखने के लिए नगर पालिका, सिचाई, लोनिवि, जलसंस्थान आदि पर सामुदायिक दबाव बनेगा। इन सेन्सर द्वारा बायो कैमिकल आक्सीजन डिमांड (बीओडी), कैमिकल आक्सीजन डिमांड (सीओडी), टोटल आर्गेनिक कार्बन (टीओसी), डिजाल्व आर्गेनिक कार्बन (डीओसी), डिजाल्व आक्सीजन, प्रेशर, क्लोराइड, पीएच, टैम्परेचर, ब्राइटनैस, नाइट्रेट, टरबीटीटी, (सीडीओएम) आदि तत्वो से परिणामो का पता चलेगा। जिससे नैनीझील के अन्तर्जलीय वनस्पति एंव जीव जन्तुओं हेतु अनुकूल पर्यावरण विकास एवं प्रबन्धन करते हुये झील का संरक्षण किया जायेगा। निकट भविष्य मे मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत का नैनीताल आगमन प्रस्तावित है। नैनीताल मुख्यमंत्री के आने पर उनके कर कमलों से इस महत्वपूर्ण परियोजना का लोकापर्ण किया जायेगा।
रविवार को जिलाधिकारी श्री बंसल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार द्वारा यूएनडीपी सहायतित आर्टिफशियल इटैलिजैंस आधारित रियल टाइम लेक मानिटरिंग प्रणाली के तहत नैनीझील मे किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण उपजिलाधिकारी विनोद कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील,अधिशासी अभियन्ता सिचाई हरीश सिह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार, तकनीकी संस्थान बसार लैब के ताकर तथा धर्मेन्द भी मौजूद थे।




