पुलिस को बड़ी कामयाबी: चावल के कट्टों में छिपाकर ला रहा था 165 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक कैंटर से 165 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप पहुंच सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लोहियापुल इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कार हादसा: दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत

चेकिंग के दौरान पुलिस ने नीले रंग के एक कैंटर (यूके 23 टी 4835) को रोका। जैसे ही पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, चालक घबरा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर कैंटर में चावल के 231 कट्टे पाए गए। जब पुलिस ने इन कट्टों की गहन जांच की, तो 9 कट्टों में गांजे के 163 पैकेट छिपे मिले।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की (उम्र 34), निवासी ग्राम भतगांव, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर आया था और काशीपुर के दढियाल इलाके में इसकी सप्लाई करने वाला था। उसने यह भी कबूल किया कि वह लंबे समय से चावल के कट्टों की आड़ में नशे की तस्करी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad_RCHMCT