रामनगर-इस बार दशहरा मैदान में न दुकानें, न केमिकल वाले पुतले – प्रशासन सख्त

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar- मंगलवार को mp Hindu inter college के क्रीड़ा मैदान में दशहरा त्यौहार मनाए जाने को लेकर पुलिस विभाग , नायब तहसीलदार, फायर ब्रिगेड  , जल संस्थान , हाइडल और स्कूल के प्रधानाचार्य तथा payte वाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग में माननीय  उच्च न्यायालय के निर्देशों से कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

जिसमें कमेटी के सदस्यों के द्वारा माननीय  उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने पर सहमति जताई गई। दशहरा मैदान में इस बार मैदान में कोई भी दुकान नहीं लगेगी। पुतले में कोई केमिकल कंपोजिशन का भी प्रयोग नहीं होगा।  मीटिंग के बाद सभी टीम के द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश


भ्रमण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक  , हाइडल विभाग के सहायक अभियंता, जल संस्थान के सहायक अभियंता, फायर ब्रिगेड की ओर से फायर ऑफिसर , नगरपालिका से उनके कार्मिक और अन्य अधिकारी तथा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT