पौड़ी में 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले कोरोना संक्रमित,पाँजिटिव पाये गये शिक्षकों के स्कूल पांच दिनों के लिए बंद।

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – उत्तराखंड के पौड़ी जिले में 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पांच ब्लाकों के 84 विद्यालयों को पांच दिनों के लिए बंद कर दिए गए है। इन शिक्षकों ने ठीक स्कूल खुलने से पहले कोरोना जांच करवाई, जबकि विभाग ने इन्हें पहले ही जांच कराने के निर्देश दिए थे। वहीं एक कार्मिक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शिक्षा परिसर पौड़ी में अपर निदेशक बेसिक के कार्यालय को भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
जिले में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले में 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। शिक्षकों के संक्रमित मिलने से जिले के ब्लाक खिर्सू ,पौड़ी, कोट व पाबौ और कल्जीखाल ब्लाक में विद्यालय पांच दिनों के लिए बंद किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को सुरक्षा के लिहाज से पांच दिनों के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad_RCHMCT