नैनीताल – नैनीताल के जोरासी कोश्याकुटोली के पास आज एक भयावह हादसा हो गया, जहां कोसी नदी पार करते समय लगभग प्रातः 8:00 बजे गांव की तीन महिलाएं बह गयी हैं।मिली जानकारी के अनुसार कमला देवी, ललिता देवी और लता देवी तीन महिलाएं नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गई . बरसात की वजह से नदी में अचानक पानी बढने से महिलाएं बह गयीं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोपहर लगभग 12:00 बजे कमला देवी का शव ढूंढ लिया है। बाकी अन्य 2 महिलाओं की खोजबीन जारी है मौके पर उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार टीम सहित मौजूद हैं, शेष बची दोनों महिलाओं को ढुढने के लिए टीम रेस्क्यू मे लगी है।





