ब्रेकिंग-जोरासी कोश्याकुटोली के पास कोसी नदी मे 3 महिलाएं बहीं 1 का शव बरामद दो की तलाश जारी।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नैनीताल के जोरासी कोश्याकुटोली के पास आज एक भयावह हादसा हो गया, जहां कोसी नदी पार करते समय लगभग प्रातः 8:00 बजे गांव की तीन महिलाएं बह गयी हैं।मिली जानकारी के अनुसार कमला देवी, ललिता देवी और लता देवी तीन महिलाएं नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गई . बरसात की वजह से नदी में अचानक पानी बढने से  महिलाएं बह गयीं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोपहर लगभग 12:00 बजे कमला देवी का शव ढूंढ लिया है। बाकी अन्य 2 महिलाओं की खोजबीन जारी है मौके पर उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार टीम सहित मौजूद हैं, शेष बची दोनों महिलाओं को ढुढने के लिए टीम रेस्क्यू मे लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी
Ad_RCHMCT